फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   100 people, including bride and groom arrived at the wedding ceremony, case

शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन समेत पहुंचे 100 लोग, केस

Mon, 29 Jun 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
100 people, including bride and groom arrived at the wedding ceremony, case
गोंडा के खरगूपुर में एक शादी समारेह में लगी भीड़। - फोटो : GONDA
खरगूपुर(गोंडा)। शादी समारोह में 50 लोगों से अधिक भीड़ इकट्ठा करने के मामले में लॉकडाउन उल्लंघन समेत विभिन्न धाराओं के तहत दुल्हन के पिता सहित 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पटखौली का है। यहां थाने के समीप रविवार देर रात सत्य साईं इंटर कॉलेज में राजेंद्र प्रसाद ओझा की बेटी की शादी समारोह था। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जिले में निषेधाज्ञा लागू है।
विज्ञापन

साथ ही कोविड-19 के तहत महामारी रोकने के लिए शाम सात बजे के बाद लॉकडाउन भी चल रहा है। इसके बावजूद शादी समारोह में लगभग 100 लोगों की भीड़ मौके पर मिली। जहां किसी ने भी न तो मास्क का प्रयोग किया था और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रहा था। साथ ही करीब दर्जनों दो व चार पहिया वाहन भी स्कूल के पास खड़े मिले।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर गये उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार शुक्ल, आरक्षी शुभम यादव व पंकज यादव ने देखा कि यहां लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। इन लोगों ने मौके का वीडियो व फोटो बनाया और एक संयुक्त तहरीर दी। जिसके आधार पर दुल्हन के पिता राजेंद्र प्रसाद ओझा सहित दूल्हे व दुल्हन पक्ष के लगभग 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध शादी समारोह में मौजूदगी पर निषेधाज्ञा उलंघन व लॉकडाउन उल्लंघन समेत महामारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed