फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 respiratory patients and 8 fever patients admitted

Gonda News: सांस के 10 और बुखार के आठ मरीज हुए भर्ती

Thu, 14 Nov 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 14 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
10 respiratory patients and 8 fever patients admitted
गोंडा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार कराती बुजुर्ग महिला। 
गोंडा। ठंड की दस्तक होते ही सांस व सीने में दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार को सांस व सीने में दर्द से पीड़ित 10 व बुखार के आठ मरीजों को भर्ती कराया गया। वहीं डेंगू के 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें एक मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

नवंबर के दूसरे सप्ताह से रात में ठंडी होने लगी, वहीं दिन में धूप हो रही है। बदलते मौसम के कारण मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बुधवार को शहर के पटेल नगर निवासी चिंटू शर्मा को तेज बुखार के चलते मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इटियाथोक के कोनगवां निवासी नेहा वर्मा, मोतीगंज के रामयज्ञ समेत आठ लोगों को बुखार के चलते मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसी प्रकार बालपुर जाट के ओंकार सिंह की जांच में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसे डेडीकेटेड कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। ईएमओ डॉ. दीपक सिंह ने बताया कि बदलते मौसम में सांस के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। बुधवार को जिलेभर में डेंगू के 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके साथ डेंगू संक्रमितों की संख्या बढ़कर 264 हो गई।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

सांस लेने में दिक्कत होते ही तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

सांस रोगी दवा की पर्याप्त खुराक लें।

इनहेलर साथ रखें, नियमित उपयोग करें।

धूल आदि होने पर मास्क लगाएं।
मौसमी फलों का सेवन करें, नियमित योग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed