फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 lakh saplings will be planted on the commissioneri

मंडल में दस लाख पौधों का होगा रोपण

Thu, 11 Feb 2016 11:13 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
10 lakh saplings will be planted on the commissioneri
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रदेश में जुलाई माह की 15 से 20 तारीख के बीच एक ही तिथि में छह करोड़ पौधों का रापेण कर गिनीज बुक ऑफ  रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


प्रभारी मंडलायुक्त ने बताया कि इस संबंध मे शासन से निर्देश प्राप्त हो गए हैं और विभिन्न विभागों के सहयोग से मंडल में लगभग दस लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन


जिसमें ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 764223, औद्योगिक विकास विभाग 30281, बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 23482, माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा 13220, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 5728, रेशम विकास विभाग द्वारा 27200, सिंचाई विभाग द्वारा 24415, लोक निर्माण विभाग द्वारा 22913, नगर विकास विभाग द्वारा 13336, गन्ना विकास विभाग 5332, सहकारिता विभाग द्वारा 2544, मत्स्य विकास विभाग द्वारा 5332, दुग्ध विकास विभाग द्वारा 5332, पशुधन विभाग द्वारा 5332, भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग 2873, कृषि विभाग द्वारा 13332, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा 13332, ऊर्जा विभाग द्वारा 1339, भारी मध्यिम एवं लघु उद्योग विभाग द्वारा 8000 पौधों सहित लगभग 10 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंडलायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी एएनएम सेन्टर, आंगनबाड़ी केन्द्रों, प्राइमरी, जूनियर हाई स्कूलों, इण्टर कॉलेजों, फार्म हाउसों, दुग्ध सोसाइटियों, नहरों के किनारे, सड़कों के किनारे ग्राम प्रधानों से समन्वय बनाकर गांवों में, औद्योगिक इकाइयों में सरकारी दफ्तरों में भी पौधरोपण कराया जाय।

इस कार्य में गैर सरकारी संस्थाओं का भी सहयोग लिया जाए। मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देेश दिए कि पौधरोपण के लिए पौधों की खरीद के लिए आवश्यक बजट, पौधों की उपलब्धता व गड्ढा खुदाई के कार्य के लिए रूपरेखा तैयार करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें।


बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त देवीपाटन मण्डल, फारेस्ट कन्जर्वेटर देवीपाटन मंडल, संयुक्त कृषि निदेशक, मुख्य अभियंता विद्युत देवीपाटन मण्डल, सभी जनपदों के डीएफओ, उपनिदेशक कृषि, उपायुक्त मनरेगा सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के मण्डलीय व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed