फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   10 investors will get NOC in 60 days

Gonda News: 60 दिनों में 10 निवेशकों को मिलेगी एनओसी, 1,327 करोड़ के निवेश का रास्ता साफ

Wed, 14 Jan 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 14 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
10 investors will get NOC in 60 days
गोंडा। जिले में 60 दिनों में 10 बड़े निवेशकों की जरूरी औपचारिकताएं पूरी कराकर उनके प्रस्ताव को जमीन पर उतारने की तैयारी है। इन निवेशकों ने कुल 1,327 करोड़ रुपये निवेश उद्योग विभाग प्रस्ताव दिया है। इन्हें डेयरी, टाउनशिप, कन्वेंशन सेंटर और आटा मिल आदि में कोई दिक्कतें न हो, इसके लिए मुख्यमंत्री उद्यमी मित्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

उद्यमी मित्र संदीप द्विवेदी ने बताया कि डेयरी प्लांट के लिए 50, टाउनशिप में 220, गेस्ट हाउस में 101, इंटरनेशन कन्वेंशन सेंटर के लिए 350, आटा मिल के लिए 100, रिसॉर्ट के लिए 30 समेत कुल 1,327 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव उद्योग विभाग को मिला है।
विज्ञापन

काम शुरू करने के लिए फायर, प्रदूषण, भूमि उपयोग, भवन मानचित्र, ले-आउट स्वीकृति विकास प्राधिकरण व नगरीय निकायों आदि से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने की जरूरत होगी। अभी उद्यमी मित्र के सहयोग से निवेशक संबंधित विभाग से खुद चलकर एनओसी जारी कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर अब निवेशकों को किसी भी एनओसी के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्हें जरूरत पड़ने पर उद्यमी मित्र के कहने पर ही आना होगा। बाकी सभी प्रक्रिया उद्यमी मित्र के माध्यम से पूरी की जाएगी। इंवेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद की ओर से 60 दिनों में 10 निवेशकों की सभी औपचारिकताएं पूरी कराने का लक्ष्य दिया। इससे जहां निवेशकों को राहत मिलेगी। जिले में निवेश प्रस्ताव को धरातल पर लाने में मदद मिलेगी।

इन निवेशकों को मिलेगी राहत

अधिकारियों ने बताया कि मित्र सेवा फूड एंड डेयरी, सस्वदि प्रोजेक्ट्स, चिरंजी लाल धनुका, एबीएमएम माहेश्वरी रिलीफ फाउंडेशन, अथ्रिस्ट फार्मर्स प्रोड्यूसर, सवरथिया डेवलपर, अर्चा इंफ्रा प्लानर, प्लेटिनम व्लिस रिसॉर्ट, श्रीसौराष्ट्र कडवा पाटीदार भवन ट्रस्ट राजकोट, वसुधा कैटल फीड के निवेश प्रस्ताव के लिए सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शासन स्तर से होगी गतिविधि की निगरानी


अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक मंगलवार को बैठक होगी। ऐसे में एनओसी जारी करने में हीलाहवाली वाले विभाग की भी सीधी निगरानी होगी। किसी तरह की लापरवाही मिलने पर कार्रवाई हो सकती है।


जीबीसी की चल रही तैयारी
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी की जा रही है। जिले में निवेश के लिए बड़े पैमाने पर निवेशकों ने उत्साह दिखाया है। एनओसी आदि की जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतर सके, इसके लिए जरूरी प्रयास किए जा रहे हैं।
बाबूराम, उपायुक्त, उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed