फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1.5 crore will be built in Katra police station

1.5 करोड़ से कटरा थाने में बनेंगे आरक्षी आवास

Tue, 24 Dec 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
1.5 crore will be built in Katra police station
कटरा बाजार। आवास की कमी से जूझ रहे पुलिसकर्मियों के दिन भी बहुरने वाले हैं। थाने में मौजूदा समय 132 कर्मियों की तैनाती है लेकिन उनके रहने व ठहरने के लिए छत तक नहीं है। किसी को बरामदे में तो किसी को किराए के निजी आवास में रहना पड़ रहा है। अब पुलिस कर्मियों के रहने के लिए शासन ने आवास व विवेचना कक्ष निर्माण कराने की योजना बनाई है। पुलिस कर्मियों के लिए 32 आरक्षी कक्ष व एक विवेचना कक्ष का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

केवल कटरा बाजार में ही नहीं बल्कि मौजूदा समय नियतन से अधिक आरक्षियों की तैनाती थानों पर है। पहले थानाध्यक्ष के अलावा चार उप निरीक्षक व कुछ आरक्षियों की तैनाती होती थी। महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती शून्य होती थी लेकिन कटरा बाजार थाने में मौजूदा समय 20 महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती है। इसके अलावा 16 उपनिरीक्षक सहित करीब 75 पुरुष आरक्षी व हेड आरक्षियों की तैनाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा 112 सेवा के करीब 21 पुलिसकर्मी थाने में तैनात हैं। लेकिन इनके रहने के लिए न तो पर्याप्त बैरक है न ही आवास हैं। इतना ही नहीं जिस बैरक मेें 10 पुलिसकर्मियों के रहने की व्यवस्था है उसमें तीन गुना अधिक कर्मी निवास कर रहे हैं। थाने में पुलिस कर्मियों के रहने के लिए थाना परिसर में 32 आवासों का निर्माण कराया जाएगा। इस पर एक करोड़ 32 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा एक विवेचना कक्ष का निर्माण कराया जाएगा जिसमें चार उप निरीक्षक कक्ष होगा। इसके निर्माण पर 17 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा थाने में तैनाती के सापेक्ष आवास व रहने की सुविधा नहीं है। थाने में मौजूदा समय प्रभारी निरीक्षक का एक पद, 15 उपनिरीक्षक, सात मुख्य आरक्षी, 67 आरक्षी, 20 महिला आरक्षी, एक रसोइयां, 21 पुलिसकर्मी 112 डायल के तैनात हैं। यहां इंस्पेक्टर, उपनिरीक्षक, आरक्षी बैरेक सहित कुल 28 कर्मियों के रहने की व्यवस्था है। एक विवेचना कक्ष में चार उपनिरीक्षक, 32 आवास के निर्माण होने पर संख्या 64 की हो जाएगी।

अवर अभियंता लोनिवि रमेश कुमार ने बताया कि थाना परिसर में जमीन की उपलब्धता है। सर्वेक्षण किया जा चुका है। निर्माण की कास्ट तय हो गई है। 32 आवासों का निर्माण कराया जाएगा जिस पर 1.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक विवेचना कक्ष बनाया जाएगा जिस पर 17 लाख रुपये खर्च होंगे। एस्टीमेट तैयार कर शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। धनराशि आवंटन होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed