फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Girlfriend's house was seized and murdered

प्रेमिका का घर में घुसकर किया कत्ल, बांक से काट डाला

Sat, 15 Jul 2017 12:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, अलीगढ़
टीम डिजिटल, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sat, 15 Jul 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Girlfriend's house was seized and murdered
हत्या
पहले लोक लाज की परवाह किए बगैर साथ जीने-मारने की कसम खाई। भरी पंचायत युवती ने प्रेमी से शादी करने की बात कह दी। लेकिन बाद में दोनों के रिश्ते में ऐसा मोड़ आया, कि युवती पीछे हट गई। कहीं और रिश्ते की बात चलने से आहत प्रेमी ने शुक्रवार को घर में घुसकर प्रेमिका को दांव से काट डाला और फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।  
विज्ञापन

जवां के गांव गढ़िया निवासी वीनेश उर्फ बंटी पुत्र लटूरी सिंह को करीब तीन साल पहले पड़ोस में रहने वाली मछला (20) पुत्री राजेश सिंह से प्यार हो गया। दोनों एक-दूसरे से मिलने लगे, तो गांव में चर्चा आम हो गई। गांव में पंचायत हुई, जिसमें प्रेमिका ने प्रेमी से शादी करने की बात कही, लेकिन परिवार वाले राजी नहीं हुए। इसके बाद भी दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। इसी दरमियान दोनों के बीच ऐसी खटास पैदा हो गई कि मछला ने बंटी से शादी करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर कई बार दोनों परिवारों में झगड़ा हुआ। पिता ने दो माह पहले मछला को बड़ी बेटी गुड्डी की ससुराल नगरिया थाना छतारी भेज दिया। 
विज्ञापन

करीब आठ दिन पहले मछला घर लौटकर आई तो प्रेमी फिर से शादी करने का दबाव बनाने लगा। इसको लेकर दोनों परिवारों में गुरुवार शाम झगड़ा हुआ। बंटी ने एलान कर दिया कि ‘मैं इसे (मछला को) कल तक मार दूंगा, अगर ये मेरी न हो सकी तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा’। बंटी की इस धमकी को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को राजेश सिंह परिवार के साथ खेत पर धान रोपने गया था। खेत पर राजेश ने मछला को चिकनी मिट्टी लेकर घर भेज दिया। उसके पीछे छोटी बेटी मीनेश को बाजरा लेने घर भेजा। मीनेश ने बताया कि जैसे ही मछला कमरे में पहुंची, वहां पहले से मौजूद बंटी ने उसे दबोच लिया और बांक (दांव, मीट काटने वाला औजार) से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जब मछला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी, तब वह दीवार फांदकर भाग गया। मीनेश के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।


सूचना पर थानाध्यक्ष अमित यादव पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि मछला की शादी परिवार वाले बड़ी बहन गुड़िया के देवर से करना चाहते थे, जिसकी भनक वीनेश को लग गई थी। राजेश सिंह ने वीनेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed