फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   girlfriend came to mainpuri to meet her woman partner

सहेली से मिलने आई ‘गर्लफ्रेंड’ पहुंची थाने

Fri, 05 Apr 2013 03:16 PM IST
मैनपुरी/ब्यूरो
मैनपुरी/ब्यूरो Updated Fri, 05 Apr 2013 03:16 PM IST
विज्ञापन
girlfriend came to mainpuri to meet her woman partner

राजस्थान के कोटा की एक युवती अपनी समलैंगिक सहेली से मिलने के लिए मैनपुरी पहुंच गई। बंदिशों से बेपरवाह दोनों युवतियां ईशन नदी पुल पर मिलीं और बाद में एक रेस्टोरेंट में पहुंच गई।

विज्ञापन


कहीं से भनक लगने पर मैनपुरी निवासी युवती शीला (परिवर्तित नाम) के परिवारीजन वहां पहुंच गए। उन्होंने कोटा निवासी युवती प्रिया (परिवर्तित नाम) को पुलिस को सौंप दिया।     
विज्ञापन


प्रिया के पिता कोटा में एक कंपनी में इंजीनियर हैं और वह खुद भी एक रेस्टोरेंट में नौकरी करती है। महिला थाने पर उसने पुलिस और मीडिया को बताया कि शीला तीन साल पहले कोटा में उसके पड़ोस में एक रिश्तेदारी में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पर दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती समलैंगिक संबंधों में बदल गई। दोनों के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी।

एक साल पहले दोनों घर से भाग गईं और तीन माह तक दिल्ली में एक साथ रहीं। बाद में प्रिया ने परिजनों के दबाव पर शीला को दिल्ली में एक रिश्तेदार के यहां छोड़ दिया। वहां से उसे परिजन मैनपुरी ले आए थे।


उसने बेबाकी से बताया कि उसके दो अन्य लड़कियों के साथ भी समलैंगिक संबंध रहे हैं।

शीला के परिजनों ने प्रिया और उसके साथ आए उसकी बहन के देवर को पुलिस को सौंप दिया। फिर उन्होंने शीला को घर भिजवा दिया।

महिला थानाध्यक्ष का कहना है कि कोटा से प्रिया के पिता को बुलाया गया है। वह फिलहाल थाने में है। उसके परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed