फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youths drinking ganja beat two soldiers, five policeman injured in stone pelting in ghazipur

गाजीपुर: गांजा पी रहे युवकों को टोकना पुलिस को पड़ा महंगा, दो सिपाहियों को पीटा, पथराव में पांच पुलिसकर्मी घायल

Mon, 14 Mar 2022 10:54 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 14 Mar 2022 10:54 PM IST
सार

आरक्षी प्रकाश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन
Youths drinking ganja beat two soldiers, five policeman injured in stone pelting in ghazipur
घटना में क्षतिग्रस्त जीप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में जमानिया कोतवाली क्षेत्र के पांडेय मोड़ तिराहा के पास रविवार देर रात चार युवकों को गांजा पीने पर टोकना पुलिस को महंगा पड़ गया। युवकों ने पिकेट ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों को पीट दिया। थाने की पुलिस पहुंची तो बस्ती के 40 से 50 लोग जुट गए और पथराव कर दिया। इसमें पांच सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में सीओ के नेतृत्व में पहुंची पांच थानों की पुलिस ने लाठियां भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। मामले में मुकदमा दर्जकर 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को सभी का चालान कर दिया गया। पांडेय मोड़ तिराहा के पास कुछ वनवासी मजदूर बैठे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उनमें कुछ गांजा पी रहे थे। इस पर पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही अंकित कुमार और प्रकाश ने उनको टोकते हुए घर जाने के लिए कहा। इस पर वे सिपाहियों से उलझ गए और हाथापाई करने लगे। सिपाहियों की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची तो बस्ती से 40 से 50 लोग जुट गए और पुलिस पर पथराव करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसमें पांच पुलिसकर्मी अमरजीत यादव, रंजित कुमार, अंकित कुमार  राकेश सिंह और प्रकाश घायल हो गए। पुलिस की गाड़ी का शीशा भी टूट गया। सूचना पर सीओ हितेंद्र कृष्ण और कोतवाल संपूर्णानंद राय और दिलदारनगर, गहमर, सुहवल, रेवतीपुर और नगसर थाने की पुलिस पहुंच गई और लाठियां भांज कर उपद्रवियों को खदेड़ा।
 

इसके बाद भैदपुर गांव की मुसहर बस्ती में रात भर तलाशी अभियान चलाया गया। आरक्षी प्रकाश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि रात की घटना है। पिकेट पर तैनात सिपाही पांडेयपुर तिराहे के पास थे। उन्होंने देखा कि चार लड़के गांजा पी रहे हैं।
 

वे उन्हें पकड़ने के लिए बढ़े, तो उनमें से एक ने सिपाही पर बेलचा से प्रहार कर दिया। दूसरे सिपाही ने मोबाइल से कोतवाली में सूचना दी। पुलिस वहां पहुंची तो बस्ती से महिलाएं और पुरुष आ गए व पथराव करने लगे। इस मामले में 20 पुरुष और छह महिलाएं गिरफ्तार की गई हैं। उनका चालान कर दिया गया।
 

ये हुए गिरफ्तार
इस दौरान पुलिस टीम ने विरेंद्र, मोहन वर्मा, चंदन वर्मा, सोहन वर्मा, संजय, मंगरु उर्फ अनिल, उपेन्द्र, पारस, अजय, रमेश, शिवजी वर्मा, दासी, बुल्लू, पिंटू, सुरेश बनवासी, छोटू बिंद, लालमनि, ज्ञानेंद्र, हेमंत कुमार, राजेश, मीरा, लक्ष्मीना,  सावित्री वर्मा, रंजू, सीमा, सोनिया निवासी भैदपुर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed