फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth stabbed to death while sleeping on bed outside house in ghazipur

Murder in Ghazipur: घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 07 Jun 2022 11:43 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 07 Jun 2022 11:43 AM IST
सार

गाजीपुर में गहमर कोतवाली क्षेत्र के गहमर गांव के एक युवक की सोमवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के पिता ने पड़ोस के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Youth stabbed to death while sleeping on bed outside house in ghazipur
मृतक युवक विक्की और रोते- बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर में गहमर कोतवाली क्षेत्र के गहमर गांव के नरवा घाट स्थित बिंद बस्ती में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे एक युवक की सोमवार की रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक के पिता ने पड़ोस के ही दो युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। गहमर गांव के नरवा घाट स्थित बिंद बस्ती निवासी विक्की (20)पुत्र लाल बहादुर बिंद रात में मित्र के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था।
विज्ञापन


घर पहुंचने के बाद विक्की और उसका साथी अशोक घर के बाहर चारपाई लगाकर सो गए। आरोप है कि रात करीब पौने दो बजे इनसे अदावत रख रहे पड़ोस के ही दो सगे भाई दीपक चौधरी एवं राजेश चौधरी ने विक्की के गर्दन एवं पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के समय साथ में सो रहे अशोक की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगा। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए भदौरा सीएचसी लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सीओ विधिभूषण मौर्य ने बताया कि मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर दो के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या के पीछे प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का लग रहा है।

आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित जगहों पर दबिश दी जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात की गई है। मृतक के पिता ने पड़ोस के ही दो सगे भाइयों दीपक चौधरी व राजेश चौधरी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

विक्की की दो सगी बहनों की 10 जून को होनी थी शादी

ग्रामीणों के अनुसार करीब आठ माह पूर्व भी यह दोनों भाई विक्की के पेट में कोल्ड ड्रिंक की बोतल से वारकर घायल कर दिए थे। उस समय भी इनके खिलाफ गहमर थाने में तहरीर दी गई थी और यह गिरफ्तार भी हुए थे। विक्की की दो सगी बहनों सीपू और पूनम की बरात 10 जून को आने वाली थी।

विक्की सहित पूरा परिवार इस शादी के कार्यक्रम में व्यस्त था। मंगलवार को दोनों बहनों की हल्दी रस्म होने वाली थी कि इससे पूर्व ही उनके भाई की हत्या हो गई। भाई की मौत के बाद दोनों बहनें बदहवास हो गई हैं। वही विक्की की मां व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed