फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth returning to buy cousin's wedding supplies dies in road accident

चचेरे भाई की शादी का सामान खरीद लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Wed, 25 May 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Youth returning to buy cousin's wedding supplies dies in road accident
दिलदारनगर। नगसर-दिलदारनगर मार्ग पर कर्मा गांव के पास मंगलवार की देर शाम मोटरसाइकिल और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल चालक एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज भदौरा सामुदायिक केंद्र में चल रहा है। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन

नेवाजू राय गांव का 25 वर्षीय जीवन कुमार त्यागी पुत्र उमाशंकर और 20 वर्षीय सत्य प्रकाश पुत्र संतु कुमार मोटरसाइकिल से दिलदारनगर बाजार से शादी का सामान खरीद कर गांव लौट रहे थे। कर्मा गांव के पास सामने से आ रही पिकअप से उनकी टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही चालक जीवन की मौत हो गई। घटना के बाद बुधवार की चचरे भाई की होने वाली शादी गम में बदल गई। मौत की जानकारी होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

मालूम हो कि जीवन त्यागी सिकंदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। चचेरे भाई की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आया था और दुर्घटना में मौत हो गई। इस संबंध में थाना के निरीक्षक प्रभारी अशेष कुमार सिंह ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता उमाशंकर ने मामले में तहरीर दिया है। फरार वाहन चालक की खोजबीन में पुलिस जुटी है और क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को थाना में जमा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलदारनगर। स्टेशन के पश्चिम तरफ प्लेटफार्म नंबर तीन के पास सायर माता मंदिर से पहले बुधवार को अप लाइन में सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो गई है। जीआरपी चौकी प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पास पहचान की कोई सबूत नहीं मिला हैं। उसकी उम्र 35 साल के आस-पास है। जीआरपी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed