{"_id":"627bd72e2a6b794b0d09f363","slug":"youth-killed-in-road-accident-ghazipur-news-vns652973738","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के अमौरा गांव मोड़ के पास मंगलवार की देर शाम बाइक चालक झब्बू राजभर ( 38) अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से परिजनों ने उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वाराणसी में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। झब्लू राजभर रायसेनपुर का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार, गाय को बचाने के चक्कर में बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया।
इधर, बुधवार की सुबह साईकिल से सब्जी बेचने जा रहे सिहानी गांव निवासी रमाशंकर सिंह (63) को मिर्चा गांव के मिनी स्टेडियम के पास एक स्कूली बस ने टक्कर मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में वृद्ध को लेकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसके दाहिना पैर टूट जाने की जानकारी दी। पुत्र अशोक ने घटना की तहरीर थाना में दी। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।