फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth found dead in room, chaos

कमरे में मृत मिला युवक, कोहराम

Sun, 08 May 2022 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Youth found dead in room, chaos
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के कुडिला गांव में रविवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मृत मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सतीश पांडेय (21) परिजनों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। प्रतिदिन की तरह वह सुबह नहीं उठा तो परिवार के लोग कमरे में गए तो देखा की वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के सुभाष पांडेय ने बताया कि छोटा पुत्र सतीश पांडेय बीए की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही सेना में भर्ती होने के लिए लगातार भुड़कुड़ा के मैदान पर अभ्यास कर रहा था, लेकिन सेना में भर्ती न होने की वजह से परेशान रहता था। बड़ा पुत्र दुर्गेश आर्मी में है, उसकी नवंबर में शादी पड़ी हुई है। जबकि मृतक सतीश पांडेय भर्ती के लिए तैयारी कर रहा था। इस संबंध में कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed