फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth drowned in Ganga while taking bath, search continues

नहाते समय गंगा में डूबा युवक, तलाश जारी

Sat, 19 Mar 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in Ganga while taking bath, search continues
सेवराई। गहमर कोतवाली के गहमर मठिया घाट पर शुक्रवार को नहा रहा एक युवक गंगा में डूब गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी रही लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

गहमर गांव के कन्या विद्यालय स्थित बस्ती निवासी जितेंद्र उर्फ गगड़ (18) होली के दिन अपने दोस्तों के साथ रंग खेलने के बाद गहमर मठिया घाट पर गंगा स्नान करने चला गया। वह मित्रों के साथ गंगा में नहा रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके साथ स्नान कर रहे मित्र उसे बचाने के प्रयास में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। देखते ही देखते युवक पानी में समा गया। युवक के डूबने की जानकारी होते ही घाट पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर परिवार के लोग भी रोते- बिलखते गंगा घाट पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थानीय गोताखोरों से युवक की खोजबीन कराई लेकिन युवक का कुछ भी पता नहीं चल सका। घटना के दूसरे दिन शनिवार को भी युवक की तलाश में पुलिस जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस संबंध में कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि गोताखोरों के माध्यम से तलाश जारी है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed