फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth dies due to drowning in canal

नहर में डूबने से युवक की मौत

Tue, 31 Aug 2021 09:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in canal
जमानिया कोतवाली क्षेत्र के काशीराम आवास स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल मुख्य नहर से निकले रजवाहा में सोमवार की देर शाम पैर फिसलने से एक युवक की डूबकर मौत हो गई। काफी छानबीन के डेढ़ घंटे बाद युवक का शव रेलवे नहर पुलिया के अपलाइन के पास बरामद हुआ। मंगलवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में सियापा छा गया।
विज्ञापन

नगर स्थित हरपुर मोहल्ला निवासी प्रतीक सिंह (26) अपने मित्र अंगद सिंह, रवि प्रकाश सिंह और अनुराग सिंह के साथ बाइक से जमानिया रेलवे स्टेशन स्थित काशीराम आवास पास के पहुंचे। वहां चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल मुख्य नहर से निकले रजवाहा के पुलिया पर बैठकर बात कर रहे थे। कुछ देर बाद प्रतीक शौच के लिए निकल गया और नहर में हाथ-पैर धोते समय फिसलकर गहरे पानी में चला गया। यह देख उसके तीन मित्र चिल्लाकर प्रतीक को बचाने का प्रयास करने लगे। जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते युवक डूब चुका था। करीब डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत के बाद रेलवे नहर पुलिया के अपलाइन के पास प्रतीक बरामद हुआ। ग्रामीण उसे निकालकर उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed