फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Youth commits suicide by hanging on the noose

फंदे पर झुलकर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 05 Aug 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging on the noose
मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के करमचंदपुर गांव में बृहस्पतिवार की देर रात पत्नी से कहासुनी होने के बाद एक युवक ने नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोग बिलख रहे परिजनों को सांत्वना देने में जुुटे रहे।
विज्ञापन

क्षेत्र के करमचंदपुर गांव निवासी श्यामलाल गोड़ (30) की रात करीब आठ बजे किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हो गया। बाद में मामला शांत हो गया और परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। रात करीब 11 बजे जब पत्नी ने श्यामलाल को घर में नहीं देखा तो बाहर आई। उसने देखा कि पति श्यामलाल नीम के पेड़ की डाल से फंदे पर लटक रहा था। यह देख वह चिल्लाने लगी। परिवार के सदस्यों के साथ ही पास-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मृतक श्यामलाल मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो पुत्र और दो पुत्री है। पत्नी बार बार बिलखते हुए यह कह रही थी कि अब बच्चों का पालन-पोषण किसके सहारे करेगी। इस संबंध में कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पत्नी से झगड़ा के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed