{"_id":"5eee02ba8ebc3e4337590d80","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-ghazipur-news-vns531157959","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
कासिमाबाद। नोनहरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर अटवा में शुक्रवार की रात किसी कारणवश एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया।
नोनहरा क्षेत्र के फतेहपुर अटवा गांव निवासी विनोद गुप्ता की कठवामोड़ बाजार में मकान है। उसी मकान में विनोद परिवार सहित रहते हैं। शुक्रवार की रात परिवार के लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरा में सोने चले गए। विनोद गुप्ता का बड़ा लड़का प्रिंस गुप्ता (18) अपने छोटे भाई मनीष गुप्ता के साथ एक कमरा में सोने चला गया। कुछ देर बाद प्रिंस पानी पीने के बहाने बाहर आया और वही बैठकर मोबाइल पर गेम खेलने लगा। उसके छोटे भाई ने मनीष से बोला कि चलो सो जाओ तो कुछ देर में आने को बोलकर प्रिंस वहीं गेम खेलता रहा। रात करीब 11 बजे जब काफी समय हो गया तो छोटा भाई मनीष बाहर कमरा से बाहर निकलकर उसे इधर-उधर देखने लगा, लेकिन कहीं नजर नहीं आया। खिड़कियों से देखा तो वह एक कमरे में पंखे के सहारे रस्सी के फंदा पर लटकता नजर आया। वह देख वह चीखने-चिल्लाने लगा। परिजन कमरे से निकलकर मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में लोगों ने दरवाजा तोड़कर प्रिंस को नीचे उतारा। परिजन 108 नंबर एंबुलेंस से उसे लेकर जिला पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां चंदा देवी, बहन प्रिया सहित परिवार के अन्य लोग दहाड़े मारकर रोने लगे।
परिजनों ने बताया कि प्रिंस बरेसर थाना क्षेत्र के सिउरी अहमट में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई करता था। कोई खास जरूरत पर यहां पर आता था। पड़ोस में एक तिलक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चार दिन पहले यहां पर आया था। पता नहीं किन कारणों से उसने ऐसा कदम उठा लिया। अटवा मोड़ पुलिस चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।