फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man walking on the track with ear phone got hit by the train

ईयर फोन लगाकर ट्रैक पर टहल रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया

Wed, 15 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Young man walking on the track with ear phone got hit by the train
नंदगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी आउटर के पास बुधवार की सुबह डेमू ट्रेन की चपेट में आने से कान में ईयर फोन लगाए एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे की जानकारी होते ही परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के नखास निवासी रहमान (22) नंदगंज रिश्तेदारी में आया हुआ था। सुबह वह अपने कान में ईयर फोन लगा कर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा था। इसी दौरान ट्रेन के चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक रहमान के पिता बेचन ने पुलिस को बताया कि पुत्र मनोरोगी था। वह रेलवे ट्रैक पर चला गया था। जहां ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक दो बहन और तीन भाई में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई अरमान की एक वर्ष बीमारी से मौत हो गई थी। बुधवार को उसकी बरसी थी कि छोटे भाई की भी मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। मां नूरजहां के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
सादात। थाना क्षेत्र के स्थानीय रेलवे स्टेशन के उत्तरी रेलवे क्रासिंग के पास मंगलवार की रात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो निवासी महेंद्र यादव (52) रात में किसी बात को लेकर अधेड़ ने घर पर झगड़ा किया था। उसके बाद वह बैग में कपड़ा वगैरह रखकर रेलवे स्टेशन की तरफ चला गया था। वह रेल पटरी के किनारे से जा रहा था। तभी ट्रेन आ गई और झटके से उसके सिर में चोट लग गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed