फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Young man taking bath in Ganga drowned, search continues

गंगा में स्नान कर रहा युवक डूबा, तलाश जारी

Mon, 13 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Young man taking bath in Ganga drowned, search continues
सुहवल नगर कोतवाली के रजागंज चौकी के तहत हमीद सेतु के पास सोमवार को शाम करीब चार बजे गंगा में परिजनों साथ नहा रहा एक युवक डूब गया। परिजनों के शोर मचाने पर घटना स्थल पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों एवं मछुआरों की मदद से युवक की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

मरदह थाना क्षेत्र के मरदह गांव निवासी नितिश जायसवाल (20) परिजनों संग सुबह मां कामाख्या मंदिर दर्शन-पूजन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय गंगा स्नान करने लगे। युवक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में समा गया। घटना के बाद मां शारदा देवी और पिता उमाशंकर रोने- बिलखने लगे। उन्होंने बताया कि दर्शन-पूजन के बाद रजागंज पहुंचे और वहां गंगा पुल किनारे वाहन खड़ा कर सभी लोग स्नान करने लगे। युवक के पिता ने बिलखते हुए बताया कि उसे बार-बार कहा कि ज्यादा अंदर न जाओ, लेकिन शायद ईश्वर को कुछ और मंजूर था। युवक बातों को अनसुना कर दिया। पिता पोस्ट आफिस में एजेंट है। उन्होंने बताया कि उनका पुत्र काफी होनहार था। वह प्रयागराज में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ ही उनके काम में भी हाथ बंटाता था। बताया कि उनके तीन पुत्र है, जिसमें युवक दूसरे नंबर पर था। इस संबंध में रजागंज चौकी इंचार्ज रामाश्रय राय ने बताया कि नहाते समय डूबे युवक का अभी पता नहीं चला है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed