फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   young man's body found in river

युवक का नदी में मिला शव

Wed, 16 Jun 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
young man's body found in river
थाना क्षेत्र के अवराकोल गांव के नजदीक बुधवार की दोपहर टौंस नदी में एक किशोर का शव मिला। कासिमाबाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जैसे ही लोगों को नदी में शव मिलने की खबर मिली आसपास के लोग वहां जुट गये। थोड़ी देर में ही शव की पहचान मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर नगवां निवासी आकाश साहनी के रुप में हुई, जो ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन

कासिमाबाद पुलिस ने हलधरपुर थाने को तुरंत इसकी सूचना दी। थोड़ी देर में ही हलधरपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आकाश के पिता झिलमिट साहनी ने बताया कि वह 11 जून से घर से लापता था। काफी खोजबीन के बाद जब आकाश की कोई जानकारी नहीं मिली तो थक हार कर हलधरपुर थाने में 13 जून को हत्या की आशंका जताते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव को देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या तीन से चार दिन पहले करके नदी में फेंक दिया गया। दोनों जनपदों की पुलिस हत्या के सुराग लगाने में जुट गई है। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। आकाश अपने पांच भाईयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed