{"_id":"66322ead73efc66f0b0d6099","slug":"young-man-committed-suicide-by-shooting-with-pistol-due-to-illness-in-ghazipur-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: युवक ने सिर में गोली मारकर खुद को उड़ाया, बीमारी से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: युवक ने सिर में गोली मारकर खुद को उड़ाया, बीमारी से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम
Wed, 01 May 2024 05:29 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 01 May 2024 05:29 PM IST
सार
गाजीपुर जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बुधवार को एक युवक ने अपने ही घर में खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह बीमारी से आजिज आकर आत्मघाती कदम उठाया। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार के बाइपास स्थित मकान में बुधवार को एक युवक ने बीमारी से आजीज आकर तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक करीब तीन वर्ष से मानसिक बीमारी से ग्रसित था। उसका उपचार चल रहा था। घटना के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
बाजार निवासी दीपक चौरसिया (24) सुबह 11 बजे मकान की छत पर पड़े टीनशेड में तमंचे से दाहिने तरफ सिर पर गोली मार ली, जिससे वह जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली की आवाज सुनकर परिवार की महिलाएं छत पर गईं तो देखा कि दीपक की मौत हो चुकी थी। महिलाओं के रोने-बिखने से आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिंग टीम ने घटनास्थल पर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
इधर, भुड़कुड़ा सीओ बलराम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मृतक दो भाइयों में छोटा था। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। मृतक की शादी छह माह पहले हुई थी। मां सुधर और पत्नी प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है।