फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   You will not be debarred from the exam if caught cheating

Ghazipur News: नकल करते पकड़े जाने पर परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा

Fri, 23 Feb 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
You will not be debarred from the exam if caught cheating
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़े गए परीक्षार्थियों को परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। पकड़े जाने के बाद परीक्षार्थी की कॉपी ले ली जाएगी और उसके स्थान पर लिखने के लिए उसे दूसरी नई कॉपी दी जाएगी। जिस पर वह अपने शेष प्रश्नों का उत्तर लिख सके।
विज्ञापन

ऐसे परीक्षार्थियों को आगे की शेष परीक्षा में बैठने से भी रोका नहीं जाएगा। परीक्षार्थी पूरी परीक्षा देगा। जिस दिन जिस प्रश्न पत्र की परीक्षा में परीक्षार्थी पकड़ा जाएगा, उस दिन उसके द्वारा लिखी गई पहली और दूसरी दोनों कापियों और उसके पास मिली अनुचित साधन सामग्री को एक साथ नत्थी करके परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दिया जाएगा। जांच समिति की जांच के बाद बोर्ड की ओर से गलत पाए जाने पर उसके परीक्षा परिणाम को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अगर वह निर्दोष साबित होता है तो उसका परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से निर्देश पुस्तिका जारी की गई है। इसमें अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिया गया है। इसमें यह उल्लेख किया गया है कि नकल करने वाले परीक्षार्थी की दोनों उत्तर पुस्तकें और उसके पास पकड़ी गई अनुचित साधन प्रयोग की सामग्री को लिफाफे में पैक कर क्षेत्रीय कार्यालय के गोपनीय अनुभाग को भेजा जाएगा। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी के पास से कोई पुस्तक या अविहित सामग्री पाई जाए या कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते या प्रयोग का प्रयास करते हुए पकड़ा जाए तो उसे उक्त प्रश्न पत्र की परीक्षा से निकाला न जाए और न ही आगे होने वाले प्रश्न पत्रों की परीक्षा से उसे रोका जाए। ऐसे प्रकरण में केंद्र व्यवस्थापक परीक्षार्थी की पूरी तलाशी लेंगे और पूर्ण रूपेण यह सुनिश्चित कर लेंगे कि परीक्षार्थी के पास अब कोई और सामग्री अवशेष तो नहीं रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed