{"_id":"60d0bd518ebc3e94c430110c","slug":"yoga-ghazipur-news-vns5961043153","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग क्रिया कर उपस्थित लोगों को इसका महत्व बताया..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग क्रिया कर उपस्थित लोगों को इसका महत्व बताया..
विज्ञापन
एसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह अपने परिवार के साथ।
- फोटो : GHAZIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को जिले भर में समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आसन-प्राणायाम कर लोगों ने योग के महत्व को बताया। भाजपा की ओर से पूरे जिले में 68 जगहों पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों से लेकर बड़ों तक ने योग किया। भाजपा के जिला कार्यालय पर योग प्रशिक्षक विजय कुमार राय के दिशा-निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक डा. संगीता बलवंत ने कहा की प्राचीन काल से भारत में योग का विशेष महत्व रहा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोपाल राय, मुरली कुशवाहा, अजीत सिंह, चंदन बिंद, संजय बिंद, सुनील यादव, राहुल, राजू, दिनेश उपस्थित थे। टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय पर पूर्व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुनील सिंह के दिशा-निर्देशन में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल की उपस्थिति में आयोजित योग शिविर में नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, रासबिहारी राय, नंदू कुशवाहा, सूर्यप्रताप यादव आदि ने भाग लिया। मां शारदा इंटर कालेज बरहट के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, योग प्रशिक्षक हरिहर यादव, ओंकार सिंह, जगदीश सिंह, ह्रदयेश सिंह, अवधेश पटेल, राजकुमार बिंद, चंद्रकांत सिंह आदि ने भाग लिया। जमानिया: विधायक सुनीता सिंह ने गहमर में गंगा तट, नारायण घाट पर योग प्रशिक्षक बुद्ध नारायण उपाध्याय के दिशा-निर्देशन में आयोजित योग शिविर में भाग लिया। मुहम्मदाबाद की विधायक अलका राय ने विधानसभा क्षेत्र के वीरपुर में सातवें विश्व योग दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। नंदगंज: भाजयुमो क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने नंदगंज मंडल के योग शिविर में भाग लिया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक डॉ. प्रियंका झा ने कई लोगों को डिजिटल प्लेटफार्म से जोड़ते हुए योग कराकर उसका लाभ बताया। साथ ही आधे घंटे की प्रश्नोत्तरी भी हुई जिसमें लोगों ने अपनी समस्या बताई एवं अपने लिए उपयुक्त आसन की जानकारी प्राप्त की। डॉ. झा ने बताया कि आने वाले दिनों में बिना योग के जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। योग से ही अब हम निरोग रह सकते हैं। रोज आधा घंटा प्राणायाम अवश्य करें। प्राणायाम में मुख्य रूप से भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, उज्जायी प्राणायाम का अभ्यास कर खुद को स्वस्थ रखें। इस अवसर पर सारिका गर्ग, शिवानंद उपाध्याय, अशोक पांडेय, आदित्य पराशर, अथर्व गर्ग, मृणालिनी, गायत्री रमराईका, रश्मि मुरारका, सुप्रिया सिंह, सुजाता, अनुराधा सहस्त्रबुद्धे, दिव्या मिश्रा, पायल अग्रवाल, विक्रांत सिंह, आशुतोष नंदन, सुहाना यादव आदि जुड़े रहे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रज्ञा रेंजर टीम, यूपी 28 एनसीसी बटालियन एवं क्रीड़ा विभाग की ओर से योग का आयोजन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज के निर्देशन में किया गया। महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से अन्तवासियों के लिए सामूहिक योगाभ्यास मुख्य कार्यक्रम अधिकारी मोहम्मद अखलाक खान की देखरेख में आयोजित हुआ। प्रज्ञा रेंजर की छात्राओं जयति जैन, स्वाति वर्मा, शिवानी गुप्ता, प्रियंका यादव आदि ने प्रभारी डॉ. शिवकुमार एवं भारत स्काउट-गाइड उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अपने-अपने घरों पर रहकर अपने परिवार के साथ ऑनलाइन योगाभ्यास किया। सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने अपने आवास पर योगासन किया। उन्होंने लोगों से प्रतिदिन योग एवं व्यायाम करने की भी अपील की। भाजपा नगर कार्यालय पर पूर्वपालिकाध्यक्ष विनोद अग्रवाल की उपस्थिति एवं पूर्व जिला महामंत्री सुनील सिंह द्वारा प्रशिक्षक की भूमिका में योग शिविर आयोजित किया गया। योग शिविर में नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, पूर्वनगर अध्यक्ष रासबिहारी राय, नंदूकुशवाहा, जावेद अहमद, नीरज कुमार, गुलाम कादिर राईनी, अजयकुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी, लाले यादव, अनिलवर्मा, अजय राय, संजय कटियार, कमलेशबिंद, अमरनाथ दुबे, गोपी गुप्ता, रेखागुप्ता, सुशील वर्मा आदिउपस्थित थे।