फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   X-ray operator dies due to electrocution

करेंट की जद में आने से एक्स-रे संचालक की मौत

Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
X-ray operator dies due to electrocution
बहरियाबाद। बाजार स्थित शिवमंदिर के सामने बुधवार को अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे संचालक की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मऊ जनपद के हलधरपुर थानाक्षेत्र के रतनपुरा निवासी सतीश यादव (24) ने डेढ़ माह पूर्व कस्बा निवासी जोखू नाई के अंडरग्राउंड में दुकान किराए पर ली थी। पिछले दिनों बारिश अधिक होने से उसके दुकान में पानी भर गया था। पिछले एक सप्ताह में कई बार पानी बाहर निकलवाया, लेकिन उसके बावजूद रिसाव के चलते दुकान में पानी आ रहा था। इससे परेशान होकर वह दुकान को अन्यत्र शिफ्ट करने लगा। सब सामान वह दूसरी दुकान में शिफ्ट कर चुका था। इनवर्टर का प्लग निकालते समय वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास के लोग स्थानीय निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां से रेफर होने के बाद सैदपुर प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed