फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wrestling match between Yashwant of Varanasi and Harendra of Agra

Ghazipur News: वाराणसी के यशवंत, आगरा के हरेन्द्र के बीच कुश्ती बराबरी पर

Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Wrestling match between Yashwant of Varanasi and Harendra of Agra
गांव में बुधवार की शाम पहलवान रामनगीना राय एवं राजनारायण राय की स्मृति में 60वीं अंतर प्रांतीय कुश्ती प्रतियोगिता में वाराणसी के यशवंत, आगरा के हरेन्द्र के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

कुश्ती का शुभारंभ मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के पुत्र अभिनव सिन्हा एवं ब्लाक प्रमुख अजिताभ राय राहुल ने पहलवानों का हाथ मिलाकर एवं फीता काटकर किया। सबसे बडी़ 65 हजार की इनामी कुश्ती वाराणसी के यशवंत गिरी एवं आगरा के हरेन्द्र के बीच बराबरी पर रही। इस पूरी प्रतियोगिता में सरवां (मऊ) के पहलवानों का दबदबा कायम रहा।
विज्ञापन

इस दौरान सरवां के चंद्रहास ने अंधऊ के सरफराज को चंद मिनटों में पराजित कर दिया। सरवां के ही शत्रुघ्न ने अंधऊ के सचिन, सरवां के विशाल ने मथुरा के श्याम, सरवां के सत्यपाल ने कानपुर के मंटू, गोरखपुर के सतीश ने अंधऊ के वीरेन्द्र, निजामपुर के अजीत ने रेवतीपुर के रिशु एवं जमानिया के रामब्रत ने हंसराजपुर के सुनील को पटखनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह अंधऊ के गोलू एवं सरवां के चंद्रकेश, अंधऊ के ही शहबून एवं डीएलडब्लू के रितुराम, हंसराजपुर के गोविंद एवं अंधऊ के पवन एवं मऊ के दीपक एवं वाराणसी के अजीत के बीच कुश्ती बराबरी पर रही। इस मौके पर मुख्य अतिथि एलजी के पुत्र अभिनव सिन्हा ने कहा कि जिस तरह से विलुप्त हो रही प्राचीन कला को जीवंत बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है वह सराहनीय है। इस दौरान पीयूष राय, विवेक, बबुआ राय, विनोद गुप्ता आदि पहलवान मौजूद थे। निर्णायक की भूमिका में कन्हैया यादव और विजय पहलवान तथा कमेंट्री पवन सिंह एवं हरेंद्र ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed