फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   World Yoga Day celebration

योग से दोस्ती, बरकरार रहेगी तंदुरुस्ती

Tue, 21 Jun 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 21 Jun 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
World Yoga Day celebration
मनाया गया विश्व योग दिवस
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को योग शिविर लगाया गया। इसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। शिविर में प्रशिक्षकों ने लोगों को योग विभिन्न योग के गुर सिखाए तथा अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने की अपील की। स्कूलों और महाविद्यालयों में भी शिविर लगाया गया। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में योग के प्रति उत्साह दिखा।
विज्ञापन


पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में योग शिविर का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। योग प्रशिक्षक शिवशंकर राय ने ग्रीवा चालन, स्कंध संचालन, घुटना संचालन, ताड़ आसन, वृक्ष आसन, पादहस्त आसन, त्रिकोण आसन, वज्र आसन, उत्तानमंडूक आसन, भुजंग आसन, पवनामुक्त आसन, शव आसन, प्राणायाम आदि का अभ्यास कराया।
विज्ञापन


 इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा विश्व योग की महत्ता समझ रहा है और तमाम जटिल रोग योग और योगासन से साध्य हैं। विशिष्ट अतिथि एफटीसी के अपर सत्र न्यायाधीश अजय पाल सिंह ने कहा कि जिस शरीर से सामाजिक, आर्थिक दायित्वों का निर्वहन करते हैं, उसके लिए प्रतिदिन एक घंटा समय अवश्य निकालें और योगासन कर स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी कॉलेज के खेल मैदान में प्राचार्य हरिहर प्रसाद सिंह की देखरेख में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एनसीसी के 550 कैडेटों ने  योगाभ्यास किया। डिवाइन इंडिया यूथ एसोसिएशन की ओर से शहर के गोड़ा देहाती स्थित गायत्री शक्ति पीठ पर शिविर में लोगों को सुबह सात से नौ बजे तक योग कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed