फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   World Blood Donor Day 2025 People donated blood in Ghazipur

विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान कर जरूरतमंदों के चेहरे पर बिखेरी खुशियां, शिविर में जीवनदान करने पहुंचे लोग

Sat, 14 Jun 2025 01:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 14 Jun 2025 01:20 PM IST
सार

Ghazipur News: विश्व रक्तदाता दिवस पर गाजीपुर में महादानियों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशियां बिखेरी। शिविर में प्रतिभाग करुने के लिए सुबह से लोग ब्लड बैंक में पहुंचने लगे। 

विज्ञापन
World Blood Donor Day 2025 People donated blood in Ghazipur
विश्व रक्तदाता दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व रक्तदाता दिवस पर शनिवार को अमर उजाला फॉउंडेशन की ओर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे से आयोजित शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीडीओ संतोष वैश्य, सीएमओ डॉ. एसके पांडेय, प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा और सीएमएस डॉ. राजेश सिंह ने किया। 

विज्ञापन


सीडीओ संतोष वैश्य की अपील पर काफी संख्या में लोग रक्तदान करने पहुंचे। सीडीओ ने कहा कि रक्तदान से लोगों की जान बचाने के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। शिविर में प्रतिभाग करके लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसके पांडेय ने कहा कि आज भी समाज में रक्तदान को लेकर काफी भ्रातियां हैं। इन्हें दूर करने की जरूरत है। रक्त मानव शरीर में ही बनता है। एक यूनिट रक्तदान कर जरूरतमंदों को नया जीवन दे सकते हैं। इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना चाहिए। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने कहा कि रक्तदान जरूरी है। एक तो जरूरतमंद के लिए, दूसरा जो रक्तदान करता है, उसके लिए। वह कभी गंभीर बीमारियों की चपेट में नहीं आता है। सीएमएस डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि रक्तदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed