{"_id":"61c0c4a24c40e93caf0bb3c9","slug":"worker-stabbed-to-death-in-old-enmity-ghazipur-news-vns6290452147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में मजदूर की चाकू घोंप कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश में मजदूर की चाकू घोंप कर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीमुद्दीपुर थाना क्षेत्र के ढोंढाडीह रेलवे स्टेशन के बाहर रविवार की देर रात पुरानी रंजिश में एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकले। मृतक की पत्नी ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश मातहतों को दिया। इस मामले में पुलिस ने सोमवार को दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मुहम्मदपुर उर्फ ढोंढाडीह गांव निवासी राजकुमार राजभर (55) ग्रामीणों के साथ ही एक महिला के दाहसंस्कार में गया था। वहां से लौटने के बाद ठंड अधिक होने पर गांव के करीब सात-आठ लोगों के साथ स्टेशन के बाहर बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान कहासुनी होने पर तीन लोगों ने राजकुमार राजभर पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सीने में बाएं तरफ कई बार वार किया। घटना के बाद राजकुमार गिरकर छटपटाने लगा। इधर वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी प्रेमा देवी भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची और पति के शव को देखकर बिलखने लगी। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव लेकर थाने आई।
कुछ देर एसपी रामबदन सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ ग्रामीणों से घटना संबंधित पूछताछ करने के बाद मातहतों को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। घटना के दूसरे दिन मृतक की पत्नी प्रेमा देवी ने मुबारकपुर गांव निवासी दुर्गेश डोम और गोसाईपुर गांव निवासी संदीप यादव के खिलाफ नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने सोमवार को मुखबिर की सूचना पर ढोंढाडीह मोड़ स्थित शराब की दुकान से 40 कदम आगे घेराबंदी कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
परिवार की आर्थिक स्थिति है दयनीय
लट्ठूडीह। मृतक मजदूर राजकुमार राजभर के दो पुत्र विजय और धर्मेंद्र पंजाब में प्राइवेट नौकरी कर परिवार का खर्च चलाते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वहीं दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही दोनों पुत्र पंजाब से गांव के लिए रवाना हो गए थे। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।