फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worker murder in ghazipur dead body found in field outside village uproar among family members

गाजीपुरः मजदूर की गला रेतकर हत्या, गांव के बाहर खेत में मिला शव, परिजनों में कोहराम

Fri, 27 Aug 2021 10:40 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 27 Aug 2021 10:40 AM IST
सार

माचा गांव की महिलाएं तड़के करीब पांच बजे खेत के तरफ गईं थीं। इसी दौरान उनकी नजर खून से लथपथ एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और मृतक की पहचान कुंवर राम (55) के रूप में की। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।  

विज्ञापन
Worker murder in ghazipur dead body found in field outside village uproar among family members
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजीपुर जिले के भांवरकोल थाना क्षेत्र के माचा गांव के बाहर खाली खेत में शुक्रवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना स्थल पर घंटों छानबीन कर साक्ष्य एकत्र करने में जुटी रही।

विज्ञापन


माचा गांव की महिलाएं तड़के करीब पांच बजे खेत के तरफ गईं थीं। इसी दौरान उनकी नजर खून से लथपथ एक व्यक्ति के शव पर पड़ी। उनके शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और मृतक की पहचान कुंवर राम (55) के रूप में की। मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।  
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं वारदात की जानकारी एसपी डा.ओमप्रकाश सिंह एवं उच्चाधिकारियों को दी। घंटों छानबीन के बाद परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ भी पुलिस टीम द्वारा की गई, लेकिन हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया।  भांवरकोल  थानाध्यक्ष हरिनारायण शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

इससे पहले बृहस्पतिवार को भी करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे  25 वर्षीय अज्ञात महिला की सिर कटी लाश बरामद की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। काफी प्रयास के बाद सफलता नहीं मिलने से शव को मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 

तीन दिन से लापता महिला का शव गड्ढे में मिला 
शादियाबाद थाना क्षेत्र के इंद्रपुर छीड़ी गांव में बृहस्पतिवार को गांव के बाहर स्थित पानी भरे गड्ढे में तीन दिन पूर्व घर से लापता एक महिला का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी महिला गुड़िया देवी (45) पत्नी ओमप्रकाश राम मिर्गी से पीड़ित थी। बराबर मिर्गी के दौरे पड़ते थे। तीन दिन पहले वह अचानक घर से गायब हो गई थी। घर वालों ने काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को गांव की कुछ महिलाएं घास लेने खेत के तरफ जा रही थी। इसी दौरान गांव से बाहर गड्ढे में महिला का शव देखकर शोर मचाने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed