फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Worker dies after being buried under rubble while demolishing school building

स्कूल का जर्जर भवन गिराते समय मलबे में दबकर मजदूर की मौत

Thu, 27 Jan 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Worker dies after being buried under rubble while demolishing school building
कोतवाली क्षेत्र के सुकहा गांव स्थित बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को ध्वस्त करते समय बुधवार की देर शाम मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरे मजदूर को हल्की चोर्टें आइं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुकहा गांव में बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हो गया था। भवन को 84500 में नीलाम किया गया था। जर्जर भवन को गिराने के लिए शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी रामअवध कनौजिया (45) के साथ चार पांच मजदूर काम पर लगाए गए थे। देर शाम स्कूल के जर्जर भवन के चारों तरफ की दीवारों को मजदूर तोड़ दिया था। कुछ हिस्सा अभी तोड़ना बाकी था। इसी बीच पूरी छत अचानक गिर गई और मलबे में दबकर रामअवध कनौजिया की दबकर मौत हो गई। इधर, काम कर रहे अन्य मजदूर भाग खड़े हुए। देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी ने जब छत का मलबा हटाया तो देखा कि रामअवध कनौजिया की मौत हो गई थी। वहीं मजदूर यशवंत कश्यप को मामूली चोटें आई थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed