फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women protested for six and a half hours against the liquor shop

Ghazipur News: शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने साढ़े छह घंटे किया प्रदर्शन

Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Women protested for six and a half hours against the liquor shop
बिहार बाॅर्डर से सटे भतौरा और हरिकरनापुर गांव में शराब की दुकान खुलने से नाराज महिलाएं सोमवार की सुबह लाठी-डंडे से लैस होकर सड़क पर उतर गईं। सुबह आठ बजे भतौरा-दलपतपुर-हरिकरनापुर मार्ग को बांस-बल्ली लगाकर जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी दुकानें बंद करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:30 बजे सेवराई के नायब तहसीलदार पंकज कुमार पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। लोगों का आक्रोश देख दोनों गांवों में अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों के शटर गिरा दिए गए।
विज्ञापन

भतौरा और हरिकरनापुर गांव स्थित कर्मनाशा नदी के उस पार बिहार की सीमा शुरू हो जाती है। गुस्साई महिलाओं ने कहा कि भतौरा गांव से हरिकरनपुर होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-124 सी बारा को जोड़ने वाली बिहार सीमा से चंद कदमों की दूरी पर देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत रविवार को प्रदर्शन कर दुकान बंद करने का अल्टीमेटम दिया गया था। पुलिस ने आश्वासन दिया था कि शराब की दुकान इस स्थान पर नहीं चलेगी। इसके बावजूद दुकानें कैसे खुल गईं। किसी दशा में शराब की दुकानें नहीं चलने दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष 19 अक्तूबर 2023 की रात करीब 10:30 बजे शराब दुकान के सेल्समैन की दुकान में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
साथ ही 72 हजार रुपये की लूट हुई थी। भतौरा कर्मनाशा नदी घाट से पहुंचे बिहार के तीन लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया था। आरोप लगाया कि बिहार सीमा के कर्मनाशा नदी तट पर शराब की दुकान होने से शराब की जमकर तस्करी होती है।
गर्मी के अप्रैल, मई और जून माह में नदी सूख जाती है, जिससे शराब तस्कर पैदल ही नदी पार कर आराम से बिहार में प्रवेश कर जाते हैं। महिलाओं और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बारा चौकी के पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से यहां बिहार के तस्करों का जमावड़ा लगता है।

ये तस्कर सीमावर्ती गांवों में अपराध को बढ़ावा देते हैं। जाम की सूचना पर पहुंचे सेवराई के नायब तहसीलदार पंकज कुमार ने महिलाओं को आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।
नायब तहसीलदार ने बताया कि महिलाओं की ओर से मिले पत्र को उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है। फिलहाल दोनों दुकानें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed