फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women march out

महिलाओं ने निकाला जुलूस

Wed, 08 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Women march out
महिलाओं ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
मुहम्मदाबाद समाजवादी पेंशन एवं सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं में पात्रों का नाम शामिल नहीं किये जाने से नाराज महिलाओं ने मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय एवं तहसील कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन


स्थानीय एक कोल्ड स्टोरेज के परिसर में एकत्र बड़ी संख्या में महिलाएं जुलूस की शक्ल में तहसील कार्यालय पहुंची। महिलाएं समाजवादी पेंशन में धांधली की शिकायत एवं नगर पालिका के ईओ के विरुद्ध नारेबाजी कर रही थीं। धरने का नेतृत्व कर रही समाजसेविका मीरा राय ने कहा कि  गरीब महिलाएं कई बार प्रदर्शन कर चुकी हैं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई । उन्होंने कहा कि  समाजवादी पेंशन एवं बीपीएल कार्ड सहित सरकारी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों का चयन न करके राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्य किया जा रहा है। गरीब महिलाओं को मिल रही पेंशन को बंद कर दिया गया।   समाजवादी पेंशन के लिये अपात्रों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


 उपजिलाधिकारी त्रिभुवन विश्वकर्मा ने धरना स्थल पर आकर महिलाओं का तीन सूत्रीय मांग पत्र प्राप्त किया। इसमें नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को तत्काल यहां से हटाकर उनके द्वारा किये गये कार्यों की जांच कराने  की मांग की गई है। उपजिलाधिकारी  ने 15 दिन के अंदर मांगों की जांच कर कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया। उसके बाद महिलाओं ने नगरपालिका कार्यालय पर जाकर अधिशासी अधिकारी दद्दी प्रसाद से अपनी मांगों के संबंध में वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि  मांगों पर समय रहते विचार नहीं किया गया तो वे नगरपालिका कार्यालय में ताला बंदी करेंगी। प्रदर्शन में बदामी देवी, सरिता देवी, चिन्ता, रमावती, मीरा देवी, सुभावती, कलावती, रेशमी देवी, शिवकुमारी, लीलावती, चन्दा आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed