फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women Entrepreneurship Helpline launched under Mission Shakti

मिशन शक्ति के तहत महिला उद्यमिता हेल्पलाइन का हुआ शुभारंभ

Thu, 30 Sep 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Women Entrepreneurship Helpline launched under Mission Shakti
गाजीपुर। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता, दक्षता कौशल विकास प्रशिक्षण, महिला उद्यमिता हेल्पलाइन-180020126844 एवं एक वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। साथ ही भारतीय डाक के सहयोग से जनपद विशेष के एक जिला एक उत्पाद से संबंधित विशेष कवर का अनावरण एवं विमोचन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रति जनपद एक हजार महिलाओं के तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम और एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कराया गया। मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने अपने संबोधन में महिलाओं का आह्वान किया कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं जैसे-सुकन्या संमृद्धि योजना, कन्या सुमंगला योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना आदि का लाभ उठाया जाए। महिलाओं के सुरक्षा, सम्मान, स्वालम्बन के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उनके द्वारा महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह के महत्व के बारे में बताया। स्वयं सहायता समूहों के गठन, पंजीकरण बैंक खाता खोलने तथा अपने लिए उपयोगी, लाभकारी उद्यम का चयनकर कार्य करने के बारे में अवगत कराया। स्वयं सहायता समूहों को रिवालिंग फंड और ग्रेडिंग के पश्चात सीआईएफ (कम्यूनिटी इन्वेस्टमेंट फंड) की सुविधा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित सामग्री के विपणन के लिए राज्य सरकार द्वारा मेला प्रदर्शनी में प्रतिभाग के लिए सहायता, सरस शो रूम और जेम पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जनपदस्तर पर स्वयं सहायता समूहों के द्वारा विनिर्मित उत्पादों के लिए एक डिसप्ले सेंटर की आवश्यता जताई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार के लिए महिला स्वयं सहायता सदस्यों में से ही बैंकिंग सखी का चयन कर प्रशिक्षण कराया गया तथा वर्तमान में उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है। उत्पीड़न तथा घरेलू हिंसा के शिकार महिलाओं के इन मामलों की रिपोर्ट करने में संकोच एवं असुविधा को दूर करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों एवं महिला थानों की संख्या बढ़ाई गई है। थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। श्रम विभाग से भी कामकाजी महिलाओं को अनेक सुविधाएं, योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed