फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Women cook protest at BSA office

महिला रसोइयों ने बीएसए कार्यालय का किया घेराव

Wed, 21 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women cook protest at BSA office
महिला रसोइयों ने बीएसए कार्यालय का किया घेराव
रसोइया संघ के बैनर तले बुधवार को मिड-डे मील योजना में कार्यरत महिला रसोइयों ने अपनी 13 सूत्रीय मांगों के समर्थन में जिला बेसिक कार्यालय का घेराव किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और संरक्षिका चंदा यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी महिला रसोइयों के धैर्य की परीक्षा न ले। उन्होंने अधिकारियों पर महिलाओं के उत्पीड़न और शोषण का आरोप लगाते कहा कि महिलाओं के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार से रसोईयों का मानदेय एक हजार से बढ़ाकर आठ हजार रुपये प्रतिमाह किए जाने की मांग की। कहा कि सरकार मिड-डे-मिल में कार्यरत महिलाओं के साथ भेद-भाव कर रही है। शिक्षा विभाग 30 रुपये प्रतिदिन अनियमित भुगतान कर महिलाओं के साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार कर रही है। जिलाध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने कहा कि रसोइयों की प्रति वर्ष नियुक्ति प्रथा एवं नवीनीकरण के नाम पर महिलाओं का मानसिक शोषण किया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकांश अध्यापक मिड-डे मील के हेराफेरी में व्यस्त है।
विज्ञापन


कर्तव्यों के प्रति जवाबदेह नहीं है। इसके कारण दिन पर दिन विद्यालय में बच्चों की संख्या कम हो रही है। जिसका ठिकरा महिला रसोईयों के उपर फोड़ कर रसोईयों को निष्कासित करने का कुचक्र रचा जा रहा है। जिसे रसोइया संघ बर्दाश्त नहीं करेगा। महासचिव ललिता देवी ने कहा कि यदि महिलाओं की समस्याओं का समाधान शिक्षा विभाग नहीं निकालेगा तो आगे की निर्णायक लड़ाई को महिलाएं मजबूर होगी। कहा कि मिड-डे मील में अधिकांश महिलाएं दलित तबके की है। शिक्षा विभाग इन महिलाओं के समस्याओं के समाधान संवेदनशील नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मालती देवी, पुष्पा देवी, कुसुम, माया, धीरजा, बुचिया, सुभावती, धरमशीला, पुनम, ऊषा, तैमूननिशा, लिलावती, इमीरती, आशा, सावित्री, मीरा, दयमंती, सुमित्रा, अतवारी, कौशल्या, पुनम, कमली, निर्मला, उमरावती, रेखा, परवीन, नजमा आदि मौजूद रहीं। संचालन मुन्नी खातुन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed