फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman's body found hanging on a noose

फंदे पर लटकता िमला महिला का शव

Mon, 09 May 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging on a noose
करंडा थाना क्षेत्र के पचारा गांव निवासी आशा देवी (35) का शव सोमवार की सुबह कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर गंगा नदी के किनारे पहुंच गए, लेकिन पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। इसको लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

आशा देवी के पहले पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने दूसरी शादी स्थानीय गांव निवासी राममूरत बिंद से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व की थी। सुबह देर तक जब आशा देवी के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को कुछ आशंका हुई। उन्होंने करकट वाली छत पर चढ़कर दूसरी तरफ से झांककर देखा तो वह बल्ली में लगे रस्सी के फंदे से लटक रही थीं। पुलिस को सूचना मिली कि पचारा गांव में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। इधर पुलिस को सूचना दिए बिना परिजन उसका शव अंतिम संस्कार के लेकर चले गए। नदी पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल घटना के संबंध में अभी तक किसी ने मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed