फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman killed by train

ट्रेन से कटकर महिला की मौत

Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by train
सेवराई। दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास शुक्रवार की सुबह ट्रेन की जद में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे ले लिया। शाम को जीआरपी चौकी पहुंचे परिजनों ने महिला की शिनाख्त की।
विज्ञापन

मालूम हो कि दानापुर-पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के भदौरा रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल के पास सुबह करीब साढ़े सात बजे किसी ट्रेन की जद में आकर एक लगभग 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन पर दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला बृहस्पतिवार की देर शाम से ही रेलवे लाइन के इधर-उधर घूम रही थी। इस संबंध में जीआरपी चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त करने का प्रयास जारी था। इसी दौरान शाम को करीब चार बजे महिला के परिजन चौकी पर पहुंचे। उन्होंने मृतका की शिनाख्त रेवतीपुर थाना क्षेत्र के हसनपुरा निवासी सरोज देवी (40) पत्नी अभिमन्यु राम के रूप में की। लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में परिवार के लोगों ने बताया कि महिला बृहस्पतिवार की दोपहर घर से निकली थी। हम लोग उसकी इधर-उधर तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed