{"_id":"640e1c611f7d64a1850cb794","slug":"woman-dies-after-being-hit-by-crane-ghazipur-news-c-20-1-99965-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: क्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
फोटो भी
ग्रामीणों ने लगाया जाम, नायब तहसीलदार ने समझा-बुझाकर चार घंटे बाद जाम कराया समाप्त
संवाद न्यूज एजेंसी
दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के गाढ़ा खास गांव के पास खेत से सरसो काट रही एक महिला की हाइड्रोलिक क्रेन की चपेट में आने से रविवार को मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव कोतवाली के सामने मनिहारी- जखनिया मार्ग पर रखकर सुबह 10 बजे जाम लगा दिया। जमानिया तहसील के नायब तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य ने समझा- बुझाकर चार घंटे बाद दोपहर दो बजे जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी रमावती देवी (60) सुबह घर पर कुछ दूरी पर स्थित खेत में सरसों काटने गई थी। उसके खेत के सामने रेलवे ट्रैक है और रेलवे ट्रैक में लगने वाला स्लीपर रखा हुआ है। इधर एक हाइड्रोलिक क्रेन रेलवे का स्लीपर उठाने का काम कर रहा था। इसी दौरान चालक क्रेन को पीछे कर रहा था कि चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।
हादसे की जानकारी होते ही कोतवाल तारावती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल से शव को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंची ही थी कि ग्रामीणों ने पहुंचकर वाहन रोक लिया और शव को नीचे कोतवाली गेट के सामने मनिहारी- जखनिया मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ग्रामीणों एवं परिजनों को समझाने- बुझाने में जुटी रही, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
इधर आस-पास के थानों की पुलिस टीम भी पहुंच गई। जमानिया तहसील के नायब तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य ने समझाकर मामला शांत कराया। तब जाकर करीब चार घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। वहीं घटना के बाद पुत्र एवं पुत्रियों के बिलखने से गांव में चीख-पुकार मची हुई थी। इस संबंध में कोतवाल तारावती ने बताया कि पति दशराम राम की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।