फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Woman dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Sat, 20 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed by truck
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर औड़िहार बाजार में शनिवार की दोपहर बैक हो रहे ट्रक से कुचलकर एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

गोपालपुर गांव निवासी मातवर सिंह की पत्नी ऊषा देवी (55) दवा लेने के लिए औड़िहार बाजार आ रही थी। इसी दौरान दोपहर में पेट्रोल पंप के पास बैक हो रहे ट्रक की जद में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज बारिश के दौरान महिला पर नजर पड़ते ही आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए ट्रक की तरफ दौड़े। लोगों के पहुंचने से पहले ही चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में लोग घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर लाए, जहां महिला ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में कोतवाल रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतका के पति मातवर सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed