{"_id":"5ef34d748ebc3e42f0553fcc","slug":"woman-arrested-on-fake-certificate-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक बनी महिला गिरफ्तार, लंबे समय से फरार चल रही थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: फर्जी प्रमाण पत्र पर शिक्षक बनी महिला गिरफ्तार, लंबे समय से फरार चल रही थी
Wed, 24 Jun 2020 06:27 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 24 Jun 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से फरार चल रही फर्जी महिला शिक्षक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के जनता आदर्श इंटर कॉलेज लहुरापुर का है। कल्पना राय पत्नी रविशंकर राय निवासी रेवतीपुर पहली जुलाई 2019 को इंटर कॉलेज में अंग्रेजी शिक्षक के रूप में नियुक्त हुई थी।
विज्ञापन
कल्पना ने विद्यालय को बताया था कि उसका अंबेडकरनगर से स्थानांतरण हुआ है। विद्यालय प्रबंधक ने अंबेडकरनगर फोन किया तो पता चला विद्यालय में ऐसी कोई महिला शिक्षक नहीं थी। शैक्षिक अभिलेखों की जांच में सब कुछ फर्जी पाया गया था। इसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक को सूचना दी गई। तब तक महिला शिक्षक फरार हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद महिला शिक्षक के खिलाफ मरदह थाने में नवंबर 2019 में मुकदमा दर्ज कराया गया था। बुधवार को शहर कोतवाली थाना अंतर्गत सुभाष नगर स्थित आवास से सुबह आठ बजे पुलिस ने कल्पना को गिरफ्तार कर लिया। उसे मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
मरदह थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने फर्जी तरीके से शिक्षक की नौकरी हासिल की थी। उसके खिलाफ विद्यालय के प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था। उसको जेल भेज दिया गया।