फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Wishing the former CM a long life

पूर्व सीएम के दीर्घायु होने की कामना की

Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Wishing the former CM a long life
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय समता भवन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 48वां जन्मदिन समारोह केक काटकर मनाया गया। इस दौरान उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि हम सब संकल्प लें कि मौजूदा प्रदेश की तानाशाह हुकूमत को उखाड़ फेंकना है और अखिलेश यादव को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अखिलेश यादव की लंबी उम्र की कामना की। कहा कि उनकी विकासशील सोच देश-प्रदेश को निरंतर प्रगति और विकास की तरफ ले जाएगी। इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरुप, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा उनके नेतृत्व में ही संभव है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव प्रभारी शिक्षक एमएलसी लालबहादुर यादव ने कहा कि उनके जन्म दिन पर गाजीपुर का जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीतकर पार्टी उन्हें जन्मदिन का तोहफा देगी। इस दौरान विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव, विजय कुमार, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, राजेश कुशवाहा, अरुण कुमार श्रीवास्तव, हरेंद्र विश्वकर्मा, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, तहसीन अहमद आदि उपस्थित थे। पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने लोहिया भवन कार्यालय पर केक काटकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं दूसरी तफ युवा सपा कार्यकर्ताओं ने कई लोगों को पौधा बांटकर उनसे हाथ जोड़कर पौधा लगाने का निवेदन किया। इस दौरान दर्जनों लोगों ने न सिर्फ वहां से पेड़ लिया बल्कि उसकी देखरेख करने का विश्वास दिलाया। अभिनव सिंह ने कहा कि आज संकल्प लें की एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखरेख एक संतान की तरह करें। उधर, समाजवादी लोहिया वाहिनी के युवा नेताओं ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिलाध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान मौजूद नेताओं ने कहा, अखिलेश यादव ने हमेशा समाजवादी विचारधारा को आगे बढाया है। कार्यक्रम में लोहिया वाहिनी के शिवा नंद यादव, आशुतोष तिवारी, विकास भारद्वाज, विपुल सिंह, राम अवतार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed