{"_id":"62a0e67307498174f05b0e21","slug":"wire-fell-on-woman-died-due-to-electrocution-ghazipur-news-vns657909129","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर टूटकर गिरा तार, करंट की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर टूटकर गिरा तार, करंट की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। कोतवाली के हरिवल्लमपुर उर्फ अलावलपुर गांव मे बुधवार को दोपहर में करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र ने कोतवाली में तहरीर दी है।
मालूम हो कि अलावलपुर गांव निवासी रमेश यादव की पत्नी रीता देवी (37) बुधवार की सुबह खेत में पशुओं का चारा लेने गई थी। दिन में करीब 11 बजे जब सिर पर चारा लेकर वह घर आ रही थी तभी रास्ते में बिजली का तार टूट कर उनके ऊपर गिर गया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई।
सूचना मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद पर लेकर गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक रीता देवी को शैलेश यादव (18 ) और नीलम (15) दो संतान है। वह दूसरे के खेतों में अधिया, बट्टैया पर खेती करके अपने परिवार व बच्चों का भरण-पोषण कर पढ़ाई करती थी। महिला की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक के पुत्र शैलेश यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।