{"_id":"6148c0058ebc3e83b5414d20","slug":"winds-of-change-going-on-in-the-state-ghazipur-news-vns6127318137","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में चल रही परिवर्तन की बयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में चल रही परिवर्तन की बयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में कहोतरी और बौरी गांव में समाजवादी चौपाल का आयोजन सोमवार को किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के पूर्व मंत्री रामकिशोर बिंद ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। यह सरकार किसी की नहीं है। भाजपा की मानसिकता पिछड़ा और गरीब विरोधी है।
विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने हमेशा पिछड़ी बिरादरी के लोगों को वोट के रूप में इस्तेमाल किया है। समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए सपा ने ही सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया है। आम जन प्रदेश के विकास के लिए पिछली सपा सरकार को याद करके अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प ले चुके हैं। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार आरक्षण को खत्म करने की साजिश कर रही हैं। सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है। इस अवसर पर अशोक कुमार बिंद, सूरजराम बागी, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, श्यामनारायन बिंद, गुड्डू यादव, भोला बिंद आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता भुवनेश्वर बिंद एवं संचालन शिवप्रसन्न यादव ने किया।