फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Will the poor connection

50 हजार गरीबों को मिलेगा कनेक्शन

Sun, 22 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Sun, 22 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Will the poor connection
50 हजार गरीबों को मिलेगा कनेक्शन
धानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत रविवार को केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने गरीब परिवार की 50 गरीब महिलाओं को  नि:शुल्क गैस कनेक्शन बांटे। मधु भारत गैस एजेंसी की ओर से रविवार को आयोजित नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरण शिविर के मुख्य अतिथि रेलराज्य मंत्री ने कहा की गाजीपुर में 50 हजार गरीब परिवारों को कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम के एक्जिक्यूटिव डाइरेक्टर अरुण कुमार सिंह ने कहा की तीन वर्ष में पांच  करोड़ परिवारों को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।

इसका नि:शुल्क वितरण करना है। इस मौके पर रेल राज्य मंत्री को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में  जितेन्द्र राय, बृजेश राय, कृष्णविहारी राय, रमाकान्त राय, रामाशंकर जायसवाल, छोटे  राय, गुलाम मजहर खां, विजय वर्मा, संतोष पाण्डेय, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता पंकज राय एवं संचालन रमाशंकर उपाध्याय ने  किया।उधर प्रधानमंत्री मंत्री उज्जवला योजना के अन्तर्गत करीमुद्दीनपुर स्थित मां कष्टहरणी एचपी गैस परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बलिया के सांसद भरत  सिंह ने 51 पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद  ने बताया कि केन्द्र सरकार की इस योजना का शुभारंभ बलिया से प्रधानमंत्री ने किया था ताकि गरीब महिलाओं के घर में गैस पहुंच जाए। इस मौके  पर एचपी गैस के सेल्स अधिकारी विवेक दक्ष, विरेन्द्र राय, विनोद राय, जितेन्द्रनाथ पांडेय, नथुनी सिंह, देवेन्द्र सिंह, श्रीकान्त राय आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.दिनेशचन्द्र राय तथा संचालन श्यामराज तिवारी ने किया। आभार  सुनीता राय ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed