{"_id":"8a3e4b55735a4718f5ce265d0aaac1a3","slug":"wife-s-murder-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाए से पीटकर ली पत्नी की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाए से पीटकर ली पत्नी की जान
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 30 May 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर मुहल्ले में मामूली बात पर हुए विवाद के
विज्ञापन
दौरान युवक ने चारपाई के पाए से हमलाकर अपनी पत्नी की जान ले ली। घटना
शुक्रवार की देर रात हुई। इस मामले में मृतका किरन देवी (35) के पिता ने
दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने के आरोप में केस
दर्ज कराया है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
कपूरपुर निवासी जितेंद्र कुमार गुप्ता की शादी दस वर्ष पहले करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र गांव निवासी नरेश गुप्ता की बेटी किरन के साथ हुई थी। उसकी तीन बच्चियां हैं। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर जितेंद्र का पत्नी से विवाद हो गया। इसी दौरान नाराज जितेंद्र ने चारपाई के पाए से पत्नी किरन की इस कदर पिटाई कर दी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई।
परिवारीजन रात करीब आठ बजे घायल किरन को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख उसे वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे वाराणसी ले जा रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। घर वाले शव को लेकर फिर जिला अस्पताल आए जहां शव को मोर्चरी में रखा गया। घटना की सूचना किरन की बेटियों ने ननिहाल को दी।
जानकारी होने पर मायके वाले गाजीपुर आए। इसके बाद नरेश गुप्ता ने बेटी किरन के पति जितेंद्र, श्वसुर रामजी गुप्ता और सास लालसा देवी के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।