फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   When he called him to Kashmir, he felt bad.

उसको कश्मीर बुलाया तो बुरा मान गए...

Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
When he called him to Kashmir, he felt bad.
दिलदारनगर में उद्भव के सौजन्य से स्वर्गीय डॉक्टर सुधाकर पांडेय के श्रद्धांजलि समारोह एवं काव्य - फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थान उद्भव की ओर से बड़ी नहर स्थित एक मैरेज हाल में डॉ. सुधाकर पांडेय के स्मृति में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से मौजूदा हालत पर चोट की। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने साहित्यकार, कवि, शायर और समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान लेखक धीरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि संस्कृत में पीएचडी करने वालों को स्कालरशिप और कक्षा छह में पढ़ने वाले पांच कमजोर वर्ग के छात्रों को हर वर्ष कापी किताब खरीदने के लिए दो-दो हजार रुपये 31 दिसंबर को देकर डा. सुधाकर पांडेय स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद काव्य समारोह में हास्य व्यंग्य कवि डंडा बनारसी ने अपनी रचना ‘उसको कश्मीर बुलाया तो बुरा मान गए, 370 हटाया तो बुरा मान गए’ सुनाया तो लोगों ने तालियां बजा कर स्वागत किया। हरिनारायण हरीश ने कहा कि ‘मोहन मेरा संवाद करेगा, आंसू का अनुवाद करेगा, अब अंगूठा अगर कटा तो एकलव्य प्रतिवाद करेगा’, खुर्शीद दिलदारनगरी ने कहा कि ‘उसके तालुकात का पैगंबर चला गया, शौके अदब का एक कलंदर चला गया, अल्लाह से दुआ है कि जन्नत नसीब हो इंसानियत का दोस्त सुधाकर चला गया’। धीरेंद्र श्रीवास्तव, वंशनारायन सिंह, मिथलेश गहमरी, आनंद कुशवाहा, जनार्दन ज्वाला, खुर्शीद, फजीहत गहमरी, गोपाल गौरव, कवि, अनंत देव पांडेय, अखंड, हेमंत निर्भीक, सुनील सुकुमार, जनार्दन ज्वाला आदि ने भी रचनाएं पेश कीं। इस दौरान आंनद कुशवाहा, डा. शंभूनाथ सिंह, योगेश तिवारी, डा. झुनझुन, डा. शिवप्रताप सिंह, सुरेंद्र पांडेय, सिद्धार्थ पांडेय, सौरभ पांडेय, इंद्रासन यादव, सुरेश कश्यप, अरुण शुक्ला, वंशनरायन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed