फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Welcome to Deputy CM, Rajbhar did not get off the car

डिप्टी सीएम का स्वागत, गाड़ी से नहीं उतरे राजभर

Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Deputy CM, Rajbhar did not get off the car
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से बलिया के रसड़ा जा रहे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भाजपा और सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ जहूराबाद के विधायक एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी गाड़ी में मौजूद थे। दोनों बलिया के रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के पकवाइनार में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के लिए सड़क मार्ग से जा रहे थे।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का कार्यक्रम पहले चार्टर प्लेन से लखनऊ से अंधऊ हवाई पट्टी से सड़क मार्ग से रसड़ा जाना था। लेकिन खराब मौसम के कारण कार्यक्रम में बदलाव कर लखनऊ से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से कार द्वारा बलिया गए। घंटों से उनका इंतजार कर रहे कार्यकर्ताओं ने कासिमाबाद में उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का स्वागत भाजपा और सुभासपा कार्यकर्ताओं नें बढ़-चढ़कर किया, लेकिन ओमप्रकाश राजभर गाड़ी से नीचे ही नहीं उतरे। जिससे कार्यकर्ता काफी निराश दिखे। वहीं इसपर कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में चर्चा होती रही। कार्यकर्ताओं का कहना था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के गृह विधानसभा क्षेत्र में कासिमाबाद आता है। यहां पर उपमुख्यमंत्री के साथ गाड़ी से नीचे उतर कर सभी कार्यकर्ताओं से मिलना चाहिए था। उप मुख्यमंत्री का अपने तरफ से स्वागत भी करना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री कंचन गिरि, मंडल महामंत्री आनंद पांडेय नीरज, निलेश पांडेय, शुभम पांडेय, शिव कुमार यादव मामा, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
भाजपा के साथ जाने के लिए रास्ता तलाशने में जुटे राजभर
बीते विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर ने सपा गठबंधन से चुनाव लड़ा था। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में सपा की हार के बाद ओमप्रकाश राजभर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एसी में रहने का आरोप लगाते हुए गठबंधन तोड़ने का संकेत दे दिया था।
इसके बाद ओमप्रकाश राजभर ने लगातार सपा के खिलाफ बोलना शुरू किया जो आज तक जारी है। वहीं, दूसरी तरफ भाजपा के प्रति सकारात्मक सोच बदलने से यह कयास लगाया जाने लगा है कि ओमप्रकाश राजभर भाजपा के साथ जाने के लिए रास्ते की तलाश में जुट गये हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ओमप्रकाश राजभर के साथ हुई मुलाकात के बाद उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ बुधवार को दूसरी बार एक मंच पर दिखाई दिए हैं।

एप्रोच निर्माण को लेकर चुप रहे डिप्टी सीएम
कासिमाबाद में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़ने के लिए पूर्व में स्वीकृति के बाद निरस्त एप्रोच मार्ग के निर्माण के संबंध में जब उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से पूछा गया तो उन्होंने दबी जुबान में सिर्फ इतना कहा कि मुझे इस विषय में बताया गया है। इस एप्रोच मार्ग के लिए आप क्या करेंगे के सवाल पर जवाब देने की जगह चुप्पी साध गए और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए गाड़ी में बैठ कर आगे के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed