फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   We keep as much information as possible about our region

हम अपने प्रदेश के बारे में अधिक से अधिक जानकारी रखें

Mon, 24 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
We keep as much information as possible about our region
उ0प्र0 प्रदेश दिवस के अवसर पर राइफल क्लब परिसर में लगे प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीएम एमपी सिंह। - फोटो : GHAZIPUR
उत्तर प्रदेश दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव और चौरीचौरा शताब्दी की थीम पर सोमवार को आयोजन किया गया। इसके तहत राइफल क्लब परिसर में दो दिवसीय प्रदर्शनी शुरू हुई। इस दौरान लखनऊ से राज्यपाल एवं मुख्य सचिव के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिलाधिकारी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी देखी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि हम सभी प्रदेश के बारे में अधिक से अधिक जानकारी रखें। उन्होंने उपस्थित लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान आदर्श इंटर कालेज के छात्र अजय कुमार ने मयूर नृत्य एवं अन्य विद्यालयों के छात्र एवं छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया गया जिसमें लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज की छात्रा अपराजिता सिंह, अंजू कुशवाहा, अस्मिता यादव ने पेंटिंग एवं काजल सिंह, मधु पांडेय द्वारा स्लोगन के स्टाल लगाए गए थे। राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा प्रज्ञा प्रजापति ने ग्रुप डांस किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला युवा अधिकारी कपिलदेव राम, अजय कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, महिला कल्याण अधिकारी नेहा राय, जिला समन्वयक लक्ष्मी मौर्या, शिखा सिंह, आभा कुशवाहा आदि उपस्थित थीं। संचालन नेहरू युवा केंद्र के लेखाकार सुभाषचंद्र प्रसाद ने किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग और पीजी कॉलेज गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हमारी बेटी हमारी पहचान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रथम तीन छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. शिप्रा श्रीवास्तव, डॉ. शिवानी श्रीवास्तव, डॉ. भावना श्रीवास्तव, डॉ. एसएन सिंह और डॉ. गोपाल सिंह यादव कार्यक्रम में मौजूद थे। प्राचार्य ्डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बालिकाओं का सशक्तीकरण प्रगतिशील समाज का सूचक है। जमानिया : हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर्स की तरफ से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. संजीव सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. रविंद्र कुमार मिश्र, रवि, खुशबू, डॉ अरुण कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की है परंपरा है समृद्ध
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय बालिका दिवस एवं उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. सविता भारद्वाज तथा डॉ. सतेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान संगीत की छात्राओं ने वंदे मातरम का गायन किया। समरा फिरदौस से उत्तर प्रदेश के बारे में जानकारी दी। श्वेता मौर्य ने कजरी, दिव्या ने कथक नृत्य, राधना यादव ने भोजपुरी लोकगीत तथा श्रुति-अन्नपूर्णा ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता डॉ. सारिका सिंह ने प्रदेश के ऐतिहासिक महत्व उसकी विरासत और समृद्ध परंपरा पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर डॉ. राजेश यादव, डॉ. अमित यादव ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. विकास सिंह तथा संचालन डॉ. शशिकला जायसवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. संगीता, डॉ. उमाशंकर प्रसाद, डॉ. नेहा कुमारी, डॉ. मनीष कुमार सोनकर, डॉ. दिवाकर मिश्र, डॉ. सुमन यादव, डॉ. निरंजन कुमार यादव, संतन कुमार राम का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed