फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Waterlogging from roads to streets, garbage in empty plots

Ghazipur News: सड़काें से लेकर गलियों तक जलभराव, खाली प्लॉटों में कूड़ा

Sun, 29 Jun 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging from roads to streets, garbage in empty plots
गाजीपुर। नालियों के ओवरफ्लो होने से सड़कों से लेकर गलियों तक मार्ग पर गंदा पानी पसरा है। खाली प्लॉटों में कूड़े फैले हुए हैं। खाली प्लॉटों में बारिश का पानी इकट्ठा हो गया है। यह तस्वीर चंदन नगर कॉलोनी की है।
विज्ञापन

बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने के कारण चंदन नगर कॉलोनी के निवासियों का जीना दुश्वार हो गया है। यह स्थिति उस समय की है, जब दो दिनों बाद जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। इसके बावजूद जिम्मेदार बेफिक्र बने हुए हैं। लोगों का कहना है कि यह नारकीय स्थिति अभी है। जब लगातार बारिश होगी तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी। ऐसे में राह चलना तक दुश्वार हो जाएगा। यह स्थिति मानसून में प्रतिवर्ष उत्पन्न होती है। लोगों ने कई बार आवाज उठाई लेकिन कोई पहल नहीं हुई। चंदन नगर कॉलोनी में जल निगम का कार्यालय स्थित है। कार्यालय के ठीक बाहर मुख्य मार्ग पर गंदा पानी बह रहा है। लंबे समय से पानी बहने के कारण काई लग गई है। इससे फिसलन की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसी के ठीक सामने खाली प्लॉट में कूड़े का ढेर लगा रहता है। आगे बढ़ने पर बाईं ओर गली के मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति है। सदर बीडीओ रामकृपाल यादव ने बताया कि चंदन नगर कॉलोनी की बुनियादी समस्याओं को जल्द ही निस्तारण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

रौजा ओवरब्रिज से उतरते ही बाईं तरफ चंदन नगर कॉलोनी जाने वाले रास्ते पर आरईएस की ओर से 50 लाख की लागत से 600 मीटर लंबे आरसीसी नाले का निर्माण कराया जा रहा है। मलबे का ढेर सड़क पर लगा दिया गया है। इसके कारण आवागमन के लिए महज दो फीट का रास्ता बचा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed