फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water not reaching the tail for decades

दशकों से टेल तक नहीं पहुंच रहा पानी

Wed, 19 Jul 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
देवकली पंप कैनाल से निकली दलपतपुर राजवाहा किसानों के लिए बेमतलब साबित हो रही है। क्योंकि दशकों से नहर में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे क्षेत्र के किसानों को खेती के दौरान सिंचाई की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पानी के अभाव में हर वर्ष उनकी फसल मार खा जा रही है। इससे क्षेत्रीय किसानों में जबरदस्त रोष है।     
विज्ञापन


 
क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से करीब तीन दशक पहले नहर का निर्माण कराया गया था। उस दौरान किसानों के मन में आस जगी थी कि अब उन्हें सिंचाई की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा लेकिन उन्हें यह खुशी आज तक नहीं मिल सकी है। विभागीय उपेक्षा के चलते आज तक नहर सूखी ही है।
विज्ञापन



 दलपतपुर राजवाहा जहूराबाद से निकलकर गडार ड्रेन के टौंस नदी में जाकर गिरता है। 20 किमी क्षेत्रफल के किसानों की सिंचाई करने के लिए बनी नहर को गोविंदपुर गांव के पास तक खोद कर छोड़ दिया गया जिससे नहर की टेल तक खुदाई  नहीं हो सकी। इस नहर से धान तथा गेहूं की सिंचाई करने वाले दर्जनों गांवों के सामने पानी का संकट बना रहता है। क्षेत्र के राजापुर, बांकी, असावर, दलपतपुर, भठवा, सरेजा, कमसड़ी, खड़हरा, नेवादा, हरदासपुर, दुबिहा, गोविंदपुर, गडार आदि गांवों के किसान नहर के पानी के अभाव में महंगे डीजल तथा निजी पंपों से पानी खरीद कर खेतों की सिंचाई करने को बाध्य हैं। क्षेत्रीय किसानों ने कई बार संबंधित उच्चाधिकारियों को इससे अवगत भी कराया लेकिन आश्वासन के सिवा किसानों को कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने भी इस नहर के लिए कोई पहल नहीं की। दुबिहा निवासी दीनानाथ राय कहते हैं कि हम लोग की उपजाऊ जमीन नहर के नाम पर ले ली गई लेकिन पानी तो दूर नहर की खुदाई भी नहीं हो पाई। हरदासपुर के युवा किसान कमलेश यादव ने बताया की पानी के अभाव में किसान पारंपरिक खेती को छोड़कर नई तकनीकी पर आधारित खेती नहीं कर पा रहे हैं। पातेपुर निवासी दिनेश कुशवाहा का कहना है कि विभाग की लापरवाही से नहर में पानी नहीं आ रहा है। अधिशासी अभियंता देवकली पंप कैनाल एसपी सिंह का कहना है कि नहरों की खुदाई एवं सफाई के लिए शासन से धन की मांग की गई है। धनराशि मिलते ही कार्य कराया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed