{"_id":"5d28c2e88ebc3e6cd666ce79","slug":"water-flow-ghazipur-news-vns472330874","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात के बाद बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात के बाद बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लगातार हुई बारिश के बाद गंगा का जलस्तर में बढ़ना शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर में भी चार सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से जलसतर बढ़ना जारी था। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। गाजीपुर के सात में से पांच तहसीलों के कई गांवों से होकर गंगा नदी गुजरती है। इसके साथ ही अन्य आठ नदियां भी जिले में बहती हैं। इन नदियों में भी पानी गड़ गया है। हालांकि अभी किसी भी नदी से बाढ़ या नुकसान का खतरा नहीं दिखाई दे रहा है।
इधर लगातार हो रही बरसात का असर नदियों के जलस्तर पर पड़ने लगा है। गंगा नदी में बुधवार की रात से ही धीमी गति में बढ़ाव शुरु हो गया जो शुक्रवार को चार सेमी प्रति घंटा तक पहुंच गया। 12 बजे जलस्तर 53.740 मीटर पहुंच गया। गाजीपुर में गंगा नदी के खतरे का बिंदु 63.105 मीटर है। जिले के सैदपुर, जमानिया, गाजीपुर, सेेवराई तथा मुहम्मदाबाद तहसीलों के बड़े भूभाग से होकर गंगा गुजरती है। इसके किनारे सैकड़ों गांव बसे हुए हैं। बाढ़ आने से 1252 गांव प्रभावित होते हैं। नदी के बढ़ाव का सीधा असर इन ग्रामीणों पर पड़ता है। इसके अलावा गोमती, गांगी, बेसो, मगई, भैंसही, टौंस, कर्मनाशा और उदंती आदि नदियां भी बहती हैं। गंगा में जलस्तर में तेजी का असर इन नदियों पर भी पड़ता है। इस समय इन सभी नदियों में पानी दिखाई दे रहा है। हालांकि प्रशासन भी सतर्क हो गया है। बाढ़ से बचाव और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अभी इलाहाबाद और आगे भी गंगा के बढ़ाव की जानकारी मिल रही