फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Water entered banana fields, fear of damage

केले के खेतों में घुसा पानी, गहराने लगी किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Mon, 09 Aug 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Water entered banana fields, fear of damage
रेवतीपुर में केले के खेतों में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
गंगा का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों में पानी घुस गया है। केले के खेतों में पानी घुसने से नुकसान को लेकर किसान चिंतित हैं। रेवतीपुर ब्लाक में लगभग एक हजार बीघा से अधिक क्षेत्रफल में केले की खेती किसानों ने की है। खेतों में पानी घुसने से अब किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहराने लगी हैं।
विज्ञापन

एक माह बाद ही केले की खेती में फल आना शुरू हो गया था। इसकी बिक्री भी एक माह बाद चालू हो जाती है लेकिन लगातार जलस्तर बढ़ने की वजह से किसानों के केले के खेत में पानी घुसना शुरू हो गया है। पानी बढ़ने की वजह से केले की खेती को काफी नुकसान होगा। केले की खेती करने में एक बीघे में लगभग 60000 का खर्च आता है। कुछ किसान ऐसे हैं जिन्होंने अकेले 20 से 25 बीघे में इसकी खेती की है तो कई ऐसे भी हैं जिन्होंने महंगे दाम पर खेत पेशगी लेकर खेती की है। खेत में पानी आ जाने की वजह से लगे हुए फल-पौधा समेत गिर जा रहे हैं। अब उनको वर्ष भर की रोजी-रोटी की चिंता सता रही है। किसानों का कहना है कि केले की खेती को लेकर सरकार की ओर से कोई बीमा की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed